
ये है दुनिया का सबसे छोटा 'देश'! सौ से कम जनसंख्या, क्षेत्रफल जान चौंक जाएंगे
AajTak
ब्रिटेन के इतना नजदीक होने के बावजूद सीलैंड स्वतंत्रत देश का दावा करता है. यहां रहने वाले ब्रिटिश परिवार भी निर्विवाद रूप से इस दावे का समर्थन करते हैं. सीलैंड का कुल क्षेत्रफल 0.004 वर्ग किमी है. 2002 में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र की आबादी सिर्फ 27 है.
अगर आपको लगता है कि वेटिकन सिटी पृथ्वी पर सबसे छोटा देश है तो यह संभव है कि सीलैंड के निवासी आपसे बहस कर लें. जी हां. सीलैंड एक असामान्य समुद्री किला है जो मानव निर्मित है. यह समुद्री किला उत्तरी सागर में सफक (ब्रिटेन) से लगभग 12 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है. ब्रिटेन के इतना नजदीक होने के बावजूद सीलैंड स्वतंत्र देश का दावा करता है. यहां रहने वाले ब्रिटिश परिवार भी निर्विवाद रूप से इस दावे का समर्थन करते हैं. सीलैंड का कुल क्षेत्रफल 0.004 वर्ग किमी है.
अगर आप सीलैंड की स्वतंत्रता का प्रूफ देखना चाहते हैं तो यह जान लें कि सीलैंड की अपनी फुटबॉल टीम, राष्ट्र गान, मुद्रा और इसके अपने पासपोर्ट और टिकट भी हैं. बीबीसी ट्रैवल के अनुसार, इस रियासत को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में ब्रिटेन सरकार ने सेना और नौसेना के किले के रूप में बनाया था.
रियासत बनने की पुरानी कहानी
LadBible रिपोर्ट के अनुसार, सीलैंड को रफ टॉवर के रूप में भी जाना जाता है. साल 1956 में इसे आजाद करने से पहले तक इस टॉवर में कई प्रकार के कार्य किए गए. लेकिन 1966 में सब कुछ बदल गया. पैडी रॉय बेट्स नाम के एक व्यक्ति ने अपने अवैध रेडियो स्टेशन 'रेडियो एसेक्स' को चलाने के लिए इस टॉवर पर नियंत्रण कर लिया.
शुरुआत में रॉय बैट्स ने नॉक जॉन नामक किले पर अपना शिविर बनाया. लेकिन स्टेशनों को बंद करने के लक्ष्य के साथ 1967 में ब्रिटेन के समुद्री प्रसारण अपराध अधिनियम के पारित होने के बाद बैट्स इस किले को छोड़ने के लिए मजबूर हो गया.
इसके बाद रॉय बैट्स ने सीलैंड किले को सीलैंड रियासत घोषित कर दिया और जल्द ही उसका परिवार भी वहां आ गया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








