
ये हैं कोरोना की 7 सबसे कारगर वैक्सीन, जानें- वायरस से लड़ने में कौन कितनी असरदार?
AajTak
पूरी दुनिया में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है. किसी भी देश में दो या तीन वैक्सीन से ज्यादा उपलब्ध नहीं है. लेकिन दुनिया की वो वैक्सीन कौन सी हैं, जो कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा ताकतवर है.
पूरी दुनिया में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है. किसी भी देश में दो या तीन वैक्सीन से ज्यादा उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन दुनिया की वो वैक्सीन कौन सी है, जो कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा ताकतवर है. किसी वैक्सीन से आपके शरीर में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई करने में ज्यादा मदद मिलेगी. इस बात का खुलासा किया है यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड यूसीएच में संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख डॉ. फहीम यूनुस ने. (फोटोःगेटी) डॉ. फहीम यूनुस ने अपने ट्विटर से यह जानकारी पूरी दुनिया को दी कि इस समय कोरोना के खिलाफ सबसे बेहतरीन सात वैक्सीन कौन सी है. इसमें उन्होंने बताया है कि ये वैक्सीन लास्ट स्टेज ट्रायल के बाद की क्षमता को दिखा रहा है. इसका नए वैरिएंट्स पर असर कम हो सकता है. उन्होंने एक ग्राफिक्स शेयर किया था, जिसे स्टेटिस्टा साइट ने तैयार किया है. इसमें वैक्सीन की एफिकेसी यानी कोरोना के खिलाफ क्षमता को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वह वैक्सीन बनाने वाली दवा कंपनियों, द लैंसेट मैगजीन और ब्यूटैनटेन इंस्टीट्यूट के हवाले से दिया गया है. (फोटोःगेटी) Best efficacy data is currently available on ⬇️ vaccines pic.twitter.com/LIrxppnR7M डॉ. फहीम यूनुस के ट्वीट ग्राफिक्स में एस्टेरिक्स मार्क के साथ यह भी लिखा गया है कि कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट पर इनकी एफिकेसी कम या ज्यादा हो सकती है. जैसे ChAdOx1 nCoV-2019 यानी ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद 90 फीसदी एफिकेसी हो जाती है. वहीं, जॉन्सन एंड जॉन्सन की 72 फीसदी. (फोटोःगेटी)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










