
'ये विपक्ष का प्रोपेगेंडा, वैसे भी मैं एक योगी हूं...', चुनाव बाद CM पद से हटाने के दावों पर पहली बार बोले योगी आदित्यनाथ
AajTak
एक तरफ यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का बीजेपी का दावा और दूसरी तरफ अखिलेश यादव का तंज कि बीजेपी सिर्फ 'क्योटो' (वाराणसी) ही जीतेगी, के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, 'चलिए, वो यह तो मान रहे हैं कि काशी हम जीत रहे हैं.'
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है. वहीं विपक्ष का कहना है कि चुनाव के बाद पार्टी योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटा देगी. आजतक की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह से खास बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि मैं एक योगी हूं. सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता है.
400 पार नारे के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, 'विश्वास नहीं बल्कि यह होना है. यह देश का मंत्र बन चुका है. उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम पूरे देश में हर तबके के द्वारा, हर समुदाय के द्वारा इस नारे को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर मोदी जी की लोकप्रियता, 10 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्य, इन सबको ध्यान में रखकर, विरासत भी विकास भी, सुरक्षा भी सम्मान भी, स्थानीय स्तर पर विकास भी और गरीब कल्याण भी, इन सबको ध्यान में रखते हुए जनता जनार्दन इस नारे को हकीकत में बदल रही है.'
'वैसे भी मैं एक योगी हूं...'
उन्होंने कहा कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो फिर एक बार मोदी सरकार और 400 का इस लक्ष्य को हम एनडीए के साथ हासिल करेंगे. विपक्ष की ओर से चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटाए जाने के दावों के सवाल पर उन्होंने कहा, 'विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है. वह आपस में बांटने की राजनीति कर रहा है. वैसे भी उन्होंने हमेशा विभाजन किया है. पहले कांग्रेस ने देश को बांटा, फिर इन्होंने क्षेत्र के आधार पर, भाषा के आधार पर बांटा और इस चुनाव में जाति के आधार पर बांटकर इन्होंने अनेक प्रकार के प्रोपेगेंडा किए.'
उन्होंने कहा, 'यह विपक्ष का एक प्रोपेगेंडा है. वैसे भी मैं एक योगी हूं और मेरे लिए सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना, जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए हम राजनीति और सार्वजनिक जीवन में आए हैं उनके लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता है. केजरीवाल जी, आपने सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों को तिलांजलि दी है. जहां सिद्धांतों की बात आएगी, 1 जन्म में नहीं 100 जन्म में हम उस सत्ता को ठुकराएंगे. नेशन फर्स्ट की जो हमारी थ्योरी है, पार्टी का सिद्धांत है, पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए हम कार्य करेंगे. उन मूल्यों के लिए किसी भी हद तक जाकर समर्पित भाव के साथ कार्य करेंगे.'
80 बनेगा आधार, अबकी बार 400 पार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









