
ये लाल किले से पीएम मोदी का आखिरी भाषण होगा... ममता बनर्जी का हमला
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कुछ देर पहले मुझे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने फोन किया था और कहा था कि किस तरह केंद्रीय एजेंसियां उन्हें परेशान कर रहीं हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की ओर से आयोजित स्वतंत्रता पू्र्व कार्यक्रम में कहा कि 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण उनका आखिरी संबोधन होगा. बनर्जी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा और 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा.
उन्होंने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि क्या हम सच में आजाद हैं? इंडिया गठबंधन देशभर में बीजेपी को हराएगा.
हमारी आजादी छीन ली गई है
ममता बनर्जी ने इजरायल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का जिक्र करते हुए कहा, 'क्या हम सच में आजाद हैं? राजनीतिक रूप से तो नहीं. पेगासस ने हमारी आजादी छीन ली है.'
इसके अलावा ममता ने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'कुछ देर पहले मुझे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने फोन किया था और कहा था कि किस तरह केंद्रीय एजेंसियां उन्हें परेशान कर रहीं हैं.'
उन्होंने बीजेपी पर 2024 के चुनाव से पहले सभी हेलिकॉप्टरों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि सभी हेलिकॉप्टर बीजेपी ने बुक कर लिए हैं. उनके पास बहुत पैसा है. उन्होंने सवाल किया कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां है?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








