
'ये रोलरकोस्टर जैसा है…', जर्मन टूरिस्ट की नजर से दिल्ली का ट्रैफिक वायरल
AajTak
दिल्ली के बेतरतीब और तेज़ रफ्तार ट्रैफिक पर एक जर्मन पर्यटक का वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही भारतीय और जर्मन ड्राइविंग संस्कृति के फर्क को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. लोग दोनों देशों की सड़क व्यवस्था, ट्रैफिक नियमों के पालन और ड्राइविंग अनुशासन की तुलना करते नजर आ रहे हैं.
भारत घूमने आई जर्मनी की एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक देखकर उसका हैरान करने वाला रिएक्शन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर लिजलाज नाम की यूजर ने शेयर किया है, जिसमें वह दिल्ली की सड़कों से गुजरते हुए अपने अनुभव को कैमरे में कैद करती नजर आ रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कभी कैमरा अपनी तरफ घुमाती हैं तो कभी सामने दौड़ती गाड़ियों की तरफ. चारों ओर बसें, ऑटो, बाइक और कारें बिना किसी तय लाइन के आगे बढ़ती दिखती हैं.
'ये ट्रैफिक तो रोलरकोस्टर जैसा है'
वीडियो में लिजलाज कहती हैं, दिल्ली में आपका स्वागत है, जहां ट्रैफिक किसी रोलरकोस्टर राइड जैसा लगता है. ओह माय गॉड! जर्मनी में ऐसा बिल्कुल नहीं होता. यहां व्यवस्था कहां है, नियम कहां हैं?
उसकी यह बात भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को लगने वाले कल्चर शॉक को साफ तौर पर बयान करती है. वह आगे बताती हैं कि जर्मनी में ट्रैफिक पूरी तरह नियमों के अनुसार चलता है, लेन डिसिप्लिन का सख्ती से पालन होता है और ड्राइविंग काफी शांत रहती है, जबकि दिल्ली में हर वाहन अपनी जगह खुद बनाता नजर आता है.
देखें वायरल वीडियो

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












