
'ये मोदी है, यहां किसी का दबाव-वबाव नहीं चलता...', जब PM ने ओबामा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का किस्सा किया याद
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि भारत की जनता ने 60 साल बाद लगातार किसी सरकार को तीसरी बार सत्ता में आने का मौका दिया. हमारी सरकार को मिले तीसरे कार्यकाल के पीछे भारत की बहुत बड़ी आकांक्षाएं हैं. आज 140 करोड़ भारतवासियों को भरोसा है कि उनकी आकांक्षाओं को पिछले 10 साल में जो पंख लगे हैं, वो इस तीसरे कार्यकाल में एक नई उड़ान भरेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गांधीनगर में चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये रि-इन्वेस्ट कॉन्फ्रेंस का चौथा संस्करण है. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले तीन दिनों में यहां ऊर्जा के फ्यूचर, तकनीक और राजनीति पर गंभीर चर्चा होगी.
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि भारत की जनता ने 60 साल बाद लगातार किसी सरकार को तीसरी बार सत्ता में आने का मौका दिया. हमारी सरकार को मिले तीसरे कार्यकाल के पीछे भारत की बहुत बड़ी आकांक्षाएं हैं. आज 140 करोड़ भारतवासियों को भरोसा है कि उनकी आकांक्षाओं को पिछले 10 साल में जो पंख लगे हैं, वो इस तीसरे कार्यकाल में एक नई उड़ान भरेंगे.
उन्होंने कहा कि देश के दलितों, पीड़ितों, वंचितों और शोषितों को भरोसा है कि हमारा तीसरा कार्यकाल उनके गरिमापूर्ण जीवन जीने की गारंटी बनेगा. यह 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के हमारे एक्शन प्लान का हिस्सा है. हमने बीते दो कार्यकालों में कई अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. भारत में हम 7 करोड़ घर बना रहे हैं. ये दुनिया के कई देशों की आबादी से ज्यादा है. सरकार के पिछले कार्यकाल में हम इसमें से 4 करोड़ घर बना चुके हैं और तीसरे कार्यकाल में हमारी सरकार ने 3 करोड़ नए घर बनाने का काम शुरू भी कर दिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 100 दिनों में भारत में हमने 12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का फैसला किया है. बीते 100 दिनों में हमने भारत में 12 नए आठ हाईस्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. हमने 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमीहाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की है. हमने रिसर्च को प्रमोट करने के लिए एक ट्रिलियन रिसर्च फंड बनाया है. हमने इलेक्ट्रिक मॉबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई नए इनिशिएटिव शुरू किए हैं. हमारा लक्ष्य हाई परफॉर्मेंस बायो मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का है.
उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ही ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन हुआ, इसके बाद पहले सौर अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल में दुनियाभर से लोग शामिल हुए. फिर ग्लोबल सेमीकंडक्टर समिट में दुनिया के कोने-कोने से लोग आए और अब आज हम यहां ग्रीन एनर्जी के भविष्य पर चर्चा के लिए जुटे हैं. हमारे लिए ग्रीन फ्यूचर, नेट जीरो कोई फैंसी शब्द नहीं हैं. ये भारत की जरूरत है, ये भारत की प्रतिबद्धता हैं, भारत की हर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है.
उन्होंने कहा कि आजकल भारत में लोग अपनी मां के नाम पर पेड़ लगा रहे हैं- 'एक पेड़ मां के नाम'. मैं आप सभी से भी इस अभियान से जुड़ने का आग्रह करूंगा. भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की मांग तेज हो रही है. सरकार भी इस मांग को पूरा करने के लिए नई नीतियां बना रही है, हर तरह से समर्थन दे रही है.भारत का प्रयास पूरी तरह से मेड इन इंडिया सॉल्यूशन का है. इससे भी आपके लिए यहां अनेक संभावनाएं बन रही हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








