
"ये मेरा नहीं, आप सबका घर", व्हाइट हाउस में दिवाली जश्न को लेकर बोले राष्ट्रपति जो बाइडेन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो जो बाइडेन हर साल दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं. इस बार भी राष्ट्रपति बाइडेन ने 'व्हाइट हाउस' में बड़ी संख्या में आए भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाई. बड़ी तादाद में प्रवासी भारतीय इस उत्सव में शामिल हुए. व्हाइट हाउस में बाइडेन की ये आखिरी दिवाली है क्योंकि उन्होंने खुद को राष्ट्रपति पद की रेस से इस बार बाहर कर लिया है. देखें बाइडेन क्या बोले.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











