
'ये मरीजों का गांव है...', जहां दो हफ्ते में 20 लोगों ने गंवाई जान, छांयसा गांव से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
हरियाणा के पलवल जिले के छांयसा गांव में पिछले दो हफ्तों में 20 लोगों की मौत के बाद दहशत फैल गई है. गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं और हेपेटाइटिस बी के कई मामले सामने आए हैं. ग्रामीण गंदे पानी और खराब व्यवस्था को भी बीमारी की वजह बता रहे हैं. हालात गंभीर बने हुए हैं.
हरियाणा के पलवल जिले का छांयसा गांव इन दिनों डर और चिंता के माहौल में जी रहा है. पिछले दो हफ्तों में यहां 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. गांव में बीमारी इतनी तेजी से फैल रही है कि लोग इसे अब ‘मरीजों का गांव’ कहने लगे हैं. हालात ऐसे हैं कि गांव में कदम रखते ही एक अजीब सी बेचैनी महसूस होती है.
जब आजतक की टीम छांयसा गांव पहुंचा तो गांव के बाहर लगा बोर्ड सामान्य था, जिस पर लिखा था, ‘छांयसा ग्राम पंचायत में आपका स्वागत है.’ लेकिन गांव के अंदर का माहौल बिल्कुल अलग नजर आया. सन्नाटा पसरा था, लोगों के चेहरों पर डर साफ दिख रहा था और हर घर में बीमारी की चर्चा हो रही थी.
दो हफ्तों में 20 से ज्यादा मौतों से गांव में दहशत
गांव में कुछ कदम आगे बढ़ते ही एक किशोर लड़का मिला, जिसकी उम्र करीब 15 से 17 साल के बीच थी. उससे पूछा गया कि क्या यही वह गांव है जहां हाल ही में कई लोगों की मौत हुई है. लड़के ने बिना रुके जवाब दिया, “हां हां, बहुत लोग मर गए यहां. ये मरीजों का गांव है.” उसके शब्दों में डर भी था और एक कड़वी सच्चाई भी.
आगे बढ़ने पर एक छोटी सी मेडिकल दुकान दिखी. दुकान के बाहर एक शख्स अखबार पढ़ रहा था. उससे पूछा गया कि बीमारी से प्रभावित इलाका कहां है. उसने कुछ सेकंड देखा और कहा, “हर घर में एक आदमी बीमार पड़ा हुआ है. आप सरकारी विभाग से आए हो क्या.” जब बताया गया कि मीडिया से हैं, तो उसने स्वास्थ्य कैंप का रास्ता दिखा दिया.
ग्रामीण बोले, अब यह ‘मरीजों का गांव’ बन गया है

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








