
'ये मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान', अंतिम संस्कार और स्मारक के मुद्दे पर बोले जयराम रमेश
AajTak
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का आग्रह किया है, जहां उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके.
कांग्रेस ने कहा कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान न मिलना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है. कांग्रेस ने ये मुद्दा तब उठाया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे किया जाएगा.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का आग्रह किया है, जहां उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके.
जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे देश के लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि भारत सरकार उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए ऐसा स्थान क्यों नहीं ढूंढ पाई, जो उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा, उत्कृष्ट उपलब्धियों के रिकॉर्ड और दशकों से देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा के अनुरूप हो. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान है.
पीटीआई के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से मनमोहन सिंह के लिए एक स्मारक स्थापित करने के बारे में बात करने के बाद पत्र लिखा था. खड़गे ने अपने दो पन्नों के पत्र में कहा कि यह राजनेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारकों को उनके अंतिम संस्कार के स्थान पर रखने की परंपरा के अनुरूप है.
कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह इस राष्ट्र के लोगों के मन में अत्यधिक सम्मानित स्थान रखते हैं, और उनका योगदान और उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं. खड़गे ने कहा कि जब देश गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तो डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव ने भारत को इस संकट से बाहर निकाला और देश को आर्थिक समृद्धि और स्थिरता की ओर ले गए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









