
'ये मत कहिएगा नियमों का उल्लंघन किया...', राज्यसभा में क्यों बोले खड़गे, भड़के सभापति
AajTak
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में अपने भाषण का बड़ा हिस्सा एक्सपंज किए जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अगर आपसे न्याय नहीं मिला तो हम अनरिकॉर्डेड हिस्सा जनता के बीच लेकर जाएंगे.
राज्यसभा में शुक्रवार को आसन और विपक्ष के नेता के बीच तीखी तकरार देखने को मिली. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने भाषण का बड़ा हिस्सा रिकॉर्ड से हटा दिए जाने का दावा किया, आसन के फैसले पर सवाल उठाए. वहीं, सभापति ने उनको यह हिदायत दी कि आप चेयर के फैसले पर सवाल नहीं उठा सकते.
दरअसल, हुआ यह कि राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी. प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे खड़े हुए. उन्होंने चार फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण का मुद्दा उठाया. खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मैंने यह कहा था कि राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए यह अच्छा अवसर है. मैंने सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय महत्व के अन्य विषयों पर अपना भाषण रखा था.
उन्होंने कहा कि राज्यसभा की वेबसाइट पर जो भाषण अपलोड किया गया है, उसका अवलोकन किया. खड़गे ने दावा किया कि इसमें मेरे भाषण का एक बड़ा हिस्सा हटा दिया गया है. मेरे भाषण से इस सरकार के कामकाज पर तथ्यों के साथ की गईं मेरी टिप्पणियों और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना के पार्ट को हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि मेरा संसदीय जीवन पांच दशक से अधिक है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लंबे समय तक विधायक और सांसद के रूप में कार्य किया है. संसदीय नियमों के साथ ही मर्यादा, भाषा की मुझे जानकारी है और इसके प्रति सचेत रहा हूं. उन्होंने कहा कि किन बातों को निकाला जा सकता है, इससे भी पूरी तरह से वाकिफ हूं. खड़गे ने कहा कि मेरी जो टिप्पणियां हटाई गई हैं, उनमें कुछ भी असंसदीय नहीं था.
यह भी पढ़ें: लोकसभा में उठा कफ सिरप से मौतों का मुद्दा, जोरदार हंगामा, कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित
उन्होंने यह भी कहा कि नियम 261 का उल्लंघन भी नहीं किया है. मेरी बातें धन्यवाद प्रस्ताव के दायरे में ही आती हैं. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि मेरे भाषण का इतना बड़ा हिस्सा काट दिया जाना, उसे हटा देना फ्रीडम ऑफ स्पीच के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि मेरे हटाए हिस्से को भाषण कता पार्ट बनाया जाए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







