
'ये मजदूरों को नहीं निकाल रहे, बस एक्सपेरिमेंट कर रहे...', उत्तरकाशी में टनल में फंसे लोगों के साथियों का टूटा सब्र, अब Plan-B पर काम तेज
AajTak
बिहार के रहने वाले चंदन महतो ने कहा कि इसमें फंसे लोगों को बचाने का एक ही तरीका है, मैट मशीन लाया जाए, ऊपर से ड्रिल किया जाए या फिर साइड से कटिंग की जाए. उन्होंने कहा कि जहां मशीन चल रही थी, उसके 30 मीटर अंदर 500 एमएम टनल बैठ गई है. किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूर पिछले 7 दिन से फंसे हुए हैं. उन्हें टनल के अंदर ही खाना, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, लेकिन अब 41 मजदूरों के सहकर्मियों और परिजनों के सब्र का बांध टूट गया है. टनल में फंसे इन मजदूरों के साथियों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. उन्होंने कहा कि हमारे भाई सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. यहां सर्फ एक्सपेरीमेंट किया जा रहा है. मजदूरों को निकालने का काम नहीं किया जा रहा. अगर लोगों को निकालने का काम किया जाता, तो अब तक हमारे भाइयों को निकाल लिया गया होता. साथ ही कहा कि बैक सपोर्ट के लिए भी यहां कोई मशीनरी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर सुरंग की साइड से कटिंग की जाती तो लोग बाहर आ गए होते.
आक्रोशित लोगों ने कहा कि यहां कोई भी अधिकारी हमसे बात नहीं कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस टनल हादसे की जिम्मेदार जीएम, इलेक्ट्रिकल मैनेजर और कंपनी के पीआरओ हैं. सभी वर्कर्स ने कहा था कि ये टनल कभी भी धंस सकती है,लेकिन वे निर्माण करते रहे.
मजदूरों के साथियों ने बताया लोगों को बचाने का तरीका बिहार के रहने वाले चंदन महतो ने कहा कि इसमें फंसे लोगों को बचाने का एक ही तरीका है, मैट मशीन लाया जाए, ऊपर से ड्रिल किया जाए या फिर साइड से कटिंग की जाए. उन्होंने कहा कि जहां मशीन चल रही थी, उसके 30 मीटर अंदर 500 एमएम टनल बैठ गई है. किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. चंदन महतो ने बताया कि ये लोग हमारे भाइयों को बचाना नहीं चाहते, सभी जानते हैं कि मशीन सक्सेस नहीं होगी. ये सिर्फ टनल बचाना चाहते हैं. साथ ही कहा कि शुरू से 41 मजदूर फंसे हुए थे. उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है.
हम सुरंग को काट सकते हैं
सुरंग में फंसे मजदूरों को दिए जाने वाले खाने को लेकर उन्होंने कहा कि पानी और चने के साथ आदमी स्वस्थ्य नहीं रह सकता. कल रात से तो उन्होंने रोना भी शुरू कर दिया है, उनकी उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होती जा रहा है. सुरंग नाजुक है और ढह सकती है. उन्होंने कहा कि हम सुरंग को काट सकते हैं और अपने सहकर्मियों को बचाने के लिए जा सकते हैं.
अंदर फंसे लोगों का मनोबल टूट रहा

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









