
'ये बेबुनियाद है...', ईरान से तेल आयात करने के आरोपों पर अडानी समूह ने दी सफाई
AajTak
अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग यह जांच कर रही है कि क्या अडानी समूह ने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए ईरान से पेट्रोकेमिकल उत्पाद भारत में आयात किया है? अडानी समूह ने आरोपों को खारिज कर दिया है.
अडानी समूह पर एक और नया संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग यह जांच कर रहा है कि क्या अडानी समूह ने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए ईरान से पेट्रोकेमिकल उत्पाद को भारत में आयात किया.
इन आरोपों पर अडानी एंटरप्राइजेज को सीधे तौर से खारिज कर दिया है. अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से कोई ऐसी जांच की जा रही है, सभी नियमों का पालन किया जा रहा और किसी भी प्रकार के प्रतिबंध उल्लंघन नहीं किया गया.
अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि हम जिन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से LPG खरीदते हैं, उनके साथ स्पष्ट रूप से कॉन्ट्रैक्ट होता है कि माल किसी प्रतिबंधित देश से नहीं होना चाहिए.
क्या है रिपोर्ट में दावा?
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि विशेष रूप से LPG टैंकर मुद्रा पोर्ट और पर्शियन गल्फ के बीच आवाजाही कर रहे थे.
रिपोर्ट में बताया गया है कि मुद्रा पोर्ट और पर्शियन गल्फ के बीच जहाजों की गतिविधियां वैसी ही थीं जैसी अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने वाले जहाजों में होती हैं. अमेरिकी न्याय विभाग इन टैंकरों की जांच कर रहा है, जिनका उपयोग कथित तौर पर अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा माल भेजने में किया गया.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










