
'ये नेता जनता का धन लूट रहे', बोलकर महिला ने 'कैश किंग' Partha Chatterjee पर फेंकी चप्पल
AajTak
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है. मंगलवार को एक महिला ने 'कैश किंग' पार्थ चटर्जी के ऊपर जूता फेंक दिया. इस दौरान उसने कहा कि ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला के चप्पल फेंकने की घटना सामने आई है. मंगलवार को एक महिला ने 'कैश किंग' पार्थ चटर्जी के ऊपर चप्पल फेंक दी. इस दौरान उसने कहा कि ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं. पार्थ को ईएसआई अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था.
इससे पहले रविवार को पार्थ चटर्जी ने दावा किया था कि ईडी की छापेमारी के दौरान बरामद रुपये उनके नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि समय बताएगा कि कौन उनके खिलाफ साजिश कर रहा है. बता दें कि इससे पहले पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने कहा था कि कैश पार्थ चटर्जी का है. इन दोनों के इनकार के बाद अब केंद्रीय एजेंसी के सामने बड़ा सवाल यह है कि आखिर छापेमारी में मिली ये संपत्ति किसकी है.
CBI-ED कर रही है जांच
कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI), पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर ग्रुप-सी और डी कर्मचारियों के साथ-साथ सरकारी प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है. वहीं ईडी घोटाले में शामिल मनी ट्रेल की जांच कर रही है.
पार्थ के 17 ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा
केंद्रीय जांच एजेंसी पार्थ चटर्जी से जुड़े करीब 17 ठिकानों पर छापा मार चुकी है. एक दर्जन से ज्यादा नए ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी है. डायमंड सिटी के फ्लैट पर 22 जुलाई को छापा पड़ा. बेलघोरिया के दो फ्लैट पर 27 जुलाई को छापा पड़ा, और चिनार पार्क का फ्लैट जहां 28 जुलाई को ईडी दबिश दी. अब तक अर्पिता के चार फ्लैट्स पर ED छापेमारी कर चुकी है. अर्पिता मुखर्जी के घर पहली छापमेारी में करीब 22 करोड़ रुपये और 70 लाख का सोना, जबकि दूसरी छापेमारी में करीब 28 करोड़ कैश और 4 करोड़ का सोना बरामद किया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











