
'ये दाग अच्छे हैं...', योगी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के बाद बोले ओपी राजभर
AajTak
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. चार नए मंत्रियों ने आज मंगलवार को शपथ ली. इनमें सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से एक, आरएलडी से एक और बीजेपी से दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इस छोटे से मंत्रिमंडल विस्तार से बीजेपी ने बड़ा संदेश दिया है. एक तरफ पूर्वांचल में विजय का पताका फहराने का इरादा है तो दूसरी ओर पश्चिमी यूपी में प्रचंड जीत का इरादा है.
लोकसभा का समर अपने शिखर पर है. जो राह सत्ता के सिंहासन तक जाती है, उस रास्ते के सारे कील कांटें दुरुस्त किए जा रहे हैं. बीजेपी की ओर से भी प्रचंड जीत की तैयारियां की जा रही हैं. इस क्रम में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. चार नए मंत्रियों ने आज मंगलवार को शपथ ली. इनमें सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से एक, आरएलडी से एक और बीजेपी से दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इस छोटे से मंत्रिमंडल विस्तार से बीजेपी ने बड़ा संदेश दिया है. एक तरफ पूर्वांचल में विजय का पताका फहराने का इरादा है तो दूसरी ओर पश्चिमी यूपी में प्रचंड जीत का इरादा है.
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बार-बार हमसे एक ही सवाल होता था कि आखिर मंत्री कब बनेंगे. उस पर तो आज विराम लग गया है. मैं कहता था जिस दिन शपथ होगी, उस दिन राजभर भी शपथ लेगा. वह भी आज प्रमाणित हो गया कि हम कभी झूठ नहीं बोलते हैं.
उन्होंने कहा कि हम हमेशा से आश्वस्त थे और कहते थे कि धैर्य रखिए. वह दिन आएगा जब आपकी भावनाओं की भी कदर होगी और विस्तार भी होगा और हम राजा सरकार में शामिल होंगे.
राजभर के पीले कपड़ों पर गुलाल है, इस पर उन्होंने कहा कि यह फूलों का दाग है और यह दाग अच्छे हैं. कार्य करता हूं. लोगों में उत्साह और जोश है, वह फूल और माला का स्वागत कर रहे हैं, उसका यहां प्रतीक है.
राजभर ने आगे कहा कि लोकसभा में लड़ाई नाम की चीज है ही नहीं. विपक्ष बेमतलब का चिल्ला रहा है. उसकी हवा तो पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर पहले ही निकल चुके हैं. बची हुई पीएम मोदी ने निकाल दी. पीडीए में क्या केवल राहुल गांधी अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव है, इधर झांक कर देखना चाहिए हजारों की लाइन लगी है. मेरा वोटर मेरे साथ है. उस वोटर को अपने नेता पर विश्वास है. चाहे मऊ हो या बलिया, चाहे अलीगढ़ हो, एटा हो, कन्नौज हो, पूरे प्रदेश में ही नहीं, हर जगह राजभर समाज अब एक हो गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










