
ये थी वो सीरीज... जहां से कोहली के खराब दौर की हुई शुरुआत
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बारे में जब कोई बात करता है तो वो या तो उनका रिकॉर्ड होता है या उनकी कप्तानी. पिछले एक दशक में कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. कोहली 2020 से पहले जिस रफ्तार से खेल रहे थे उससे ये लगने लगा था कि ये बल्लेबाज 100 शतक तक पहुंचने वाला दुनिया का दूसरा खिलाड़ी बन जाएगा. उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये मुश्किल लग रहा है.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बारे में जब कोई बात करता है तो वो या तो उनका रिकॉर्ड होता है या उनकी कप्तानी. पिछले एक दशक में कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. कोहली 2020 से पहले जिस रफ्तार से खेल रहे थे उससे ये लगने लगा था कि ये बल्लेबाज 100 शतक तक पहुंचने वाला दुनिया का दूसरा खिलाड़ी बन जाएगा. उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये मुश्किल लग रहा है. (Photo-Getty Images) कोहली जब करियर के सुनहरे दौर में थे तो जहां मर्जी गेंद को मारते थे. वो कवर ड्राइव और पुल शॉट तो बहुत आसानी से खेलते थे. बड़ा लक्ष्य भी छोटा लगने लगता था. गेंदबाज कोहली से खौफ खाते थे. उनका विकेट लेना समझो विपक्षी टीम की जीत तय. लेकिन नवंबर 2019 के बाद से बहुत कुछ बदल गया है. (Photo-Getty Images) कोहली की बल्लेबाजी अब ना ही उतनी खतरनाक रही और ना ही गेंदबाजों में उनका खौफ. कोहली के खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 51 पारियों से वह शतक नहीं लगा पाए हैं. विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाए हुए 21 महीने हो गए हैं.(Photo-Getty Images)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









