
ये डरावनी आंखें...मेट्रो में महिला को 15 मिनट तक घूरता रहा शख्स, सहम जाने वाला है वीडियो
AajTak
दिल्ली मेट्रो में एक महिला यात्री के साथ हुई असहज घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स लगभग 15 मिनट तक महिला को लगातार घूरता रहा, जबकि महिला ने इसका विरोध कैमरे में कैद किया और इसे Reddit पर शेयर किया। यह घटना न केवल चर्चा का विषय बनी है, बल्कि लोगों ने इस पर गहरी प्रतिक्रिया और चिंता भी व्यक्त की है.
आज के समाज में पब्लिक प्लेस पर महिलाओं को घूरना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह आम समस्या बन चुकी है. चाहे यह मेट्रो हो, बस, बाजार या सड़क. महिलाएं अक्सर इस असहज स्थिति का सामना करती हैं. ऐसी घटनाएं केवल महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराती हैं, बल्कि समाज में लैंगिक असमानता और असम्मान की तस्वीर पेश करती हैं.
भारत में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कई कानून बने हुए हैं. इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा के लिए निर्देश और नियम भी हैं, लेकिन लोगों के बीच इस कानून का डर नजर नहीं आता है. यह बात वायरल हो रही इस वीडियो से पता चलती है.
मेट्रो में महिला को 15 मिनट तक घूरता रहा शख्स
दिल्ली मेट्रो में शख्स एक महिला को लगातार घूर रहा था. जब महिला को अजीब लगा तो उसने यह वाक्य कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स इतनी बुरी तरह महिला को घूर रहा जिसे देखकर ही कोई सहम जाए. एक पल के लिए भी शख्स ने अपनी नजरे नहीं हटाई हैं. सोशल पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.
रेडिट के r/Delhi पर शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला यात्री ने दिल्ली मेट्रो में एक आदमी को घूरते हुए रिकॉर्ड किया है. वीडियो शेयर करते हुए महिला ने कैप्शन में लिखा, "क्रीप क्रीप क्रीप क्रीप." शुरुआत में आदमी द्वारा महिला को लगभग 15 मिनट तक घूरता है. इसके बाद गुस्से में महिला भी उसे घूरकर देखती है ताकि शख्स को लगे कि महिला को पता चल गया है कि वो इसे घूर रहा है. लेकिन शख्स ने नज़रें नहीं हटाईं. इसके बाद लड़की कहती है कि आपको कोई दिक्कत है, इसपर बात पर शख्स ऐसा रिएक्ट करता है जैसे उसने कुछ किया ही ना हो.
महिला ने पोस्ट में लिखा, "यह आदमी लगातार 15 मिनट तक मुझे घूरता रहा, इसलिए मैं भी उसे घूरती रही, जब तक कि मैं इतनी असहज नहीं हो गई कि मुझे अपना कैमरा निकालकर उससे भिड़ना पड़ा." इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएx आ रही हैं. कई यूज़र्स ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और उस आदमी के व्यवहार की निंदा की.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











