'ये जंग रोकना भी मेरे लिए बहुत आसान काम...', Pak-Afghan सीजफायर को लेकर ट्रंप का दावा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कई वैश्विक युद्ध सुलझाए हैं. यह बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों देशों के बीच संघर्षविराम खत्म हो रहा है, लेकिन वार्ता दोहा में होने वाली है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को उनके लिए "आसानी से" सुलझाना संभव है. यह बात उन्होंने व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक वर्किंग लंच के दौरान कही. ट्रंप ने बताया कि अभी उनका ध्यान अमेरिका चलाने पर है, लेकिन उन्हें युद्ध सुलझाने में आनंद आता है क्योंकि वे लोगों की जान बचाना चाहते हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अपनी पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई वैश्विक युद्ध सुलझाए हैं और लाखों जिंदगियां बचाई हैं. ट्रंप ने दावा कि कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, जिनमें रवांडा, कांगो और भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हर बार जब उन्होंने युद्ध सुलझाया तो कहा गया कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: 'भारत में होने वाले QUAD समिट में हिस्सा लें ट्रंप...', अमेरिकी सांसदों ने US प्रेसिडेंट से की अपील
ट्रंप ने नोबेल प्राइज पर क्या कहा?
ट्रंप ने कहा कि अब उनके लिए इन पुरस्कारों की कोई अहमियत नहीं है, बल्कि जान बचाना उनकी प्राथमिकता है. साथ ही उन्होंने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरोना माचाडो को दिया जाने का भी जिक्र किया, जिन्होंने अपने भाषण में ट्रंप के लोकतांत्रिक समर्थन की प्रशंसा की और आंशिक रूप से यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने फिर लिया भारत-PAK युद्ध रुकवाने का क्रेडिट, बोले- अब रूस और यूक्रेन जंग खत्म करवाऊंगा

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










