ये कोई तालाब नहीं, सड़कें हैं…कंटेंट क्रिएटर ने बोट चलाकर दिखाया मुंबई का हाल, वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई की मानसून बारिश एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. जगह-जगह पानी भर गया, सड़कें नदी जैसी दिखने लगीं और ऑफिस जाने वालों के लिए हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसते-हंसते सोचने पर मजबूर कर दिया.

बोट लेकर सड़क पर निकले आर्यन कटारिया
वायरल वीडियो कंटेंट क्रिएटर आर्यन कटारिया ने शेयर किया है. उन्होंने इसे कैप्शन दिया– ‘Only way to travel in Mumbai’. वीडियो में आर्यन एक छोटी नाव पर बैठे हैं और क्रिकेट बैट से उसे चलाते नजर आ रहे हैं. पास खड़े कुछ बच्चे नाव को धक्का देकर आगे बढ़ाने में मदद करते भी दिखते हैं.
कुछ घंटों में छा गया वीडियो
सोमवार को अपलोड हुआ ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। अब तक इसे 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों ने इस मजेदार अंदाज को तो पसंद किया ही, साथ ही मुंबई की हालात पर तंज कसने का मौका भी नहीं छोड़ा.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.