
ये कैसा म्यूजियम... जहां कपड़े उतारकर जा रहे लोग, अंदर लगी हैं ऐसी फोटो और मूर्तियां
AajTak
फ्रांस का एक खास म्यूजियम है जहां अब से दिसंबर तक हर महीने में केवल एक दिन अनोखी एग्जिबीशन लगाई जाएगी. यहां अजीब यह है कि ये म्यूजियम एंट्री के लिए विजिटर्स को न्यूड होने की इजाजत देता है.
दुनिया में एक से एक अजीबोगरीब चीजें हैं जिन्हें देखने या वहां तक पहुंचने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है. अब आप सोचेंगे कि हम गुफाओं में घूमने, ट्रैकिंग या पैराग्लाइडिंग जैसे किसी ए़डवेंचर की बात कर रहे हैं. तो ऐसा नहीं है लेकिन ये किसी खतरनाक एडवेंचर से कम भी नहीं है.
ये फ्रांस का एक खास म्यूजियम है जहां अब से दिसंबर तक हर महीने में केवल एक दिन अनोखी एग्जिबीशन लगाई जाएगी. लेकिन अजीब यह है कि ये म्यूजियम एंट्री के लिए विजिटर्स को न्यूड होने की इजाजत देता है. हालांकि लकड़ी के फर्श पर चलने और गंदगी से बचने के लिए जूते पहने जा सकते हैं.
क्यों नग्न होकर आएं विजिटर्स?
यह म्यूजियम फ्रांस के शहर मार्सिले में है, जिसे मार्सिले म्यूजियम के नाम से जाना जाता है.दरअसल ये म्यूजियम यूरोप में प्रकृतिवाद (Naturism) के इतिहास को दर्शाने वाले नग्न चित्रों का प्रदर्शन कर रहा है और चाहता है कि लोग बिना कपड़ों के आकर इन चित्रों से कनेक्ट कर पाएं.
एएफपी की खबर के अनुसार इस एग्जिबीशन में कला के कई नमूने हैं जिनमें तस्वीरें, फिल्में, पेंटिंग, मैगजीन, मूर्तियां और बहुत कुछ शामिल हैं.ये फ़्रांस और स्विटज़रलैंड में प्रकृतिवादी समुदायों और पब्लिक और प्राइवेट कलैक्शन से जुटाए गए हैं.इसमें पेरिस में सेंटर पोम्पीडौ, लौवर और बर्न की स्विस नेशनल लाइब्रेरी शामिल हैं।
म्यूजियम का न्यूड विजिटर्स वाला ऐलान अधिकतर लोगों के लिए कल्चरल शॉक था. इंग्लैंड से आए दो लोग यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि यहां नग्नता के प्रति कितना लिबरेटेड रवैया है.किरेन पार्कर-हॉल और ज़ेंडर पैरी, जो बिना किसी कपड़े के संग्रहालय में घूम रहे थे, ने एएफपी को बताया कि यह उनके लिए 'जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर' था क्योंकि इंग्लैंड प्रकृतिवादी चीजों के लिए उतना खुला नहीं है.वहां ये शर्म की बात होगी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











