
ये कैसा पागलपन! फ्लाईओवर पर खड़ा हुआ और दोनों हाथों से बरसाने लगा नोट... देखें Video
AajTak
बेंगलुरु में सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर एक शख्स हवा में 10 रुपये के नोट बरसाने लगा. जैसे ही लोगों ने यह सब होता देखा तो उन्होंने नोट एकत्रित करना शुरू कर दिया. इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. उधर पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुट गई है.
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर एक शख्स हवा में 10 रुपये के नोट बरसाने लगा. उसके पास 10 रुपये के नोट के कई बंडल थे. एक एक करके वह बंडल खोलता गया और नोट बरसाता गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.
ये शख्स कौन है इसका अभी पता नहीं लग पाया है. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो कौन शख्स है जिसने ये हरकत की है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फ्लाईओवर से नोट बरसा रहा है. वहीं नीचे खड़ी भीड़ उन नोटों को उठा रही है. जब शख्स ने नोट बरसाना शुरू किया तो वहां कई लोग एकत्रित हो गए. सभी लोग नोट उठाने में लग गए.
ऐसा ही मिलता जुलता मामला पिछले साल हैदराबाद से भी सामने आया था. यहां एक शख्स ने हवा में 500 रुपये के कई नोट बरसाए. उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
500 रुपये के नोट उछाल रहा था युवक वायरल हुए क्लिप में दिखा कि एक कुर्ता-पजामा पहने शख्स ऊंची जगह पर खड़ा होकर 500 के नोट बरसा रहा है. जैसे ही उसने नोट बरसाना शुरू किया, नीचे खड़ी भीड़ उन नोटों को उठाने में लग गई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











