
ये कैसा जश्न? लड़कियों ने जीता वॉलीबॉल मैच तो ऐसी अश्लील हरकत करने लगे लड़के
AajTak
ब्राजील की एक यूनिवर्सिटी में लड़कियों के वॉलीबॉल मैच में कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. दरअसल यहां जब एक यूनिवर्सिटी की टीम को हराकर दूसरी टीम की लड़कियां जीत गईं तो उस यूनिवर्सिटी के लड़के अभद्र तरीके से जश्न मनाने लगे.
ब्राजील की एक यूनिवर्सिटी में बीते दिनों जो हुआ वह अपने आप में हैरान करने वाला है. सैंटो अमारो यूनिवर्सिटी की लड़कियों और साओ कैमियो यूनिवर्सिटी की लड़कियों के बीच वॉलीबॉल मैच हुआ. यहां सैंटो अमारो के ही मेडिकल के कुछ लड़के बैठकर मैच देख रहे थे.
लड़के जश्न मनाने वॉलीबॉल कोर्ट पर पहुंचे और...
जब उनके विश्वविद्यालय सैंटो अमारो की टीम जीत गई, तो ये उपद्रवी लड़के अचानक ही वॉलीबॉल कोर्ट पर पहुंच गए. वे जश्न मनाने की हूटिंग करने लगे. लेकिन फिर यहां इन लोगों ने अपने प्राइवेट पार्ट को छूना शुरू कर दिया. वे सारे मास्टरबेशन करने लगे. अचानक ढेरों लड़कों का इस तरह की हरकत करना अभद्र और डरा देने वाला था. घटना का एक वीडियो हाल में वायरल हो गया, लेकिन साओ कैमिलो विश्वविद्यालय ने पुष्टि की है कि घटना अप्रैल में हुई थी. महिलाओं के वॉलीबॉल में लड़कों की अश्लीलता करने का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है.
55 साल पुरानी है यूनिवर्सिटी
सैंटो अमारो विश्वविद्यालय (UNISA) ने कुल छह छात्रों के निष्कासन की पुष्टि की, हालांकि उनका नाम नहीं बताया गया. एक बयान में, स्कूल ने कहा: "यूनिसा, 55 वर्षों से अधिक के इतिहास वाला एक संस्थान है जो इस प्रकार के व्यवहार का सख्ती से खंडन करता है. ये घटना इसके इतिहास और मूल्यों के लिए पूरी तरह से विपरीत है."
घटना पर क्या बोले ब्राजील के राष्ट्रपति?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












