
'ये केवल नाटक, SC उन्हें क्रिमिनल ट्रीट कर रहा', केजरीवाल की घोषणा पर संदीप दीक्षित का बयान
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए रविवार को कहा है कि वह 2 दिन बाद पद से इस्तीफा दे देंगे. उनके इस बयान को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नौटंकी बताया है. आइए जानते हैं कि उनके बयान पर किसने क्या कहा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 'मैं 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं'. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दोबारा सीएम बनने का सवाल ही नहीं उठता. हम तो लंबे समय से कह रहे हैं कि उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए... यह महज नौटंकी है. ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई निर्वाचित नेता जमानत पर जेल से बाहर आया और सुप्रीम कोर्ट ने उसे सीएमओ न जाने और किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करने को कहा... ऐसी शर्तें पहले कभी किसी सीएम पर नहीं लगाई गईं. शायद सुप्रीम कोर्ट को भी डर है कि यह व्यक्ति सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट उसके साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है. नैतिकता और अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'कब बैठेंगे CM पद की कुर्सी पर...'?, अरविंद केजरीवाल ने ये भी बता दिया
मनजिंदर सिंह सिरसा बोले केजरीवाल पत्नी को सीएम बनाने के लिए विधायकों को मना रहे हैं
केजरीवाल के इस ऐलान पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह दो दिन बाद इस्तीफा दे देंगे और जनता का फैसला आने पर फिर से सीएम बन जाएंगे. यह कोई त्याग नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि वह सीएम की कुर्सी के पास नहीं जा सकते और किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते. इसलिए, आपके पास कोई विकल्प नहीं है.
आप सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण इस्तीफा देने के लिए मजबूर हैं. जनता ने 3 महीने पहले अपना फैसला सुनाया था, जब आपने 'जेल या बेल' पूछा था. आप सभी 7 (दिल्ली की लोकसभा सीटें) हार गए और जेल भेज दिए गए. अब उन्होंने दो दिन का समय मांगा है क्योंकि वह सभी विधायकों को अपनी पत्नी को सीएम बनाने के लिए मना रहे हैं. उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह शराब घोटाले में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: अब कौन होगा दिल्ली का अगला CM? केजरीवाल ने बताया पार्टी का अगला मूव

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







