
'ये आजाद देश में दखल की सीधी धमकी...', ममता बनर्जी के बयान पर भड़के बांग्लादेशी नेता
AajTak
बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना भेजे जाने की मांग की थी. ममता बनर्जी के इस बयान पर BNP ने नाराजगी जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है.
बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ममता बनर्जी ने सोमवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना भेजे जाने की मांग की थी. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. इस पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने नाराजगी जाहिर की है. साथ ही ममता बनर्जी से अपना बयान वापस लेने को कहा है.
BNP सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने लंदन से एक ऑडियो जारी कर कहा, "बांग्लादेश में शांति सेना भेजने के बारे में ममता बनर्जी का बयान पूरी तरह से बांग्लादेश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए खतरा है. इस टिप्पणी से भारत के कुछ नेताओं का बांग्लादेश के प्रति नजरिया झलकता है."
फखरुल ने बयान को वापस लेने की मांग करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि ममता बनर्जी को अपना बयान तुरंत वापस लेना चाहिए. इस तरह के विचार तो होने ही नहीं चाहिए.'
वह आगे कहते हैं, 'बांग्लादेश के लोगों ने 'मुक्ति संग्राम' के माध्यम से आजादी की लड़ाई लड़ी थी. और अभी हाल ही में क्रांति कर फिर से देश में लोकतंत्र को बहाल किया है. इस देश के लोग हर हाल में देश के खिलाफ होने वाली साजिश के खिलाफ खड़े होंगे.'
वहीं, BNP के एक और सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी जनरल रुहुल कबीर रिजवी ने सीएम ममता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता का अपमान किया है.
रिजवी का कहना है, 'यह एक आजाद देश में हस्तक्षेप करने की सीधी धमकी है. बांग्लादेश के लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बयान से चकित हैं.'

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










