
येवगेनी की बगावत के बाद जेलेंस्की एक्टिव, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात
AajTak
रूस में उठा हालिया विद्रोह फिलहाल शांत हो गया है. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस बगावत को शांत कराने में अहम भूमिका निभाई है. डील में यह बात तय हुई है कि वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन अब बेलारूस में रहेंगे. इस घटनाक्रम पर जेलेंस्की ने बाइडेन से बात की है.
रूस में विद्रोह जैसी स्थिति बनने के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन को फोन कर इस मसले पर विस्तार से बातचीत की है. दोनों के बीच वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और उनके बगावती तेवरों को लेकर चर्चा हुई. व्हाइट हाउस ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है.
इस बातचीत के बाद जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा,'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से चर्चा हुई. बातचीत सकारात्मक और प्रेरक थी. हमारे बीच जंग को लेकर हुए हालिया डेवलपमेंट के साथ ही रूस में होने वाली घटनाओं पर चर्चा की. अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बहाल होने तक दुनिया को रूस पर दबाव बनाना चाहिए. हमारे बीच लंबी दूरी के हथियारों पर जोर देने के साथ रक्षा सहयोग को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.
वैगनर ग्रुप ने किया था बगावत का ऐलान
इस समय जो बाइडेन के साथ जेलेंस्की की बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पूरी दुनिया की निगाहें रूस में जारी उठापटक पर लगी हुई हैं. दरअसल, रूस की प्राइवेट आर्मी (भाड़े की सेना) वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने हिंसक विद्रोह करने का ऐलान किया था. प्रिगोझिन ने एक आधिकारिक टेलीग्राम चैनल के जरिए बयान जारी करते हुए कहा था, 'खून-खराबा हो सकता था इसीलिए, एक पक्ष ने जिम्मेदारी को समझा ताकि इसे रोका जा सके. हम अपने काफिले को वापस कर रहे हैं और योजना के मुताबिक फील्ड शिविरों में वापस जा रहे हैं.'
प्रिगोझिन ने 12 घंटे में ही मारी पलटी
हालांकि, बाद में येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के बीच समझौता हो गया था. रूस को नया राष्ट्रपति देने की बात कहने वाले येवगेनी ने महज 12 घंटे में ही पलटी मार दी थी. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ रूस का समझौता कराया था, जिसके तहत प्रिगोझिन ने अपने सैनिकों को पीछे हटने का आदेश दिया था.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






