
यूरोप की सीमा पर '80 हजार' सैनिकों की हलचल, युद्ध शुरू करने वाला है रूस?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. रूस ने अपने कई हजार सैनिकों, मिसाइलों और टैंकों के साथ पूर्वी यूरोप में सैन्य घेराबंदी करनी शुरू कर दी है. इस क्षेत्र के कुछ हिस्से में साल 2014 से ही रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों ने कब्जा किया हुआ है.
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. रूस ने अपने कई हजार सैनिकों, मिसाइलों और टैंकों के साथ पूर्वी यूरोप में सैन्य घेराबंदी करनी शुरू कर दी है. इस क्षेत्र पर साल 2014 से ही रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों ने कब्जा किया हुआ है. (फोटो क्रेडिट:Getty Images) डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने पूर्वी यूरोप में मौजूद डोनबास क्षेत्र में सेना की तैनाती की है. डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तोप और मिसाइलों को सैटेलाइट और इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों के सहारे देखा जा सकता है. 2014 से ही यहां रूसी समर्थक अलगाववादियों का कब्जा है जिसका फायदा उठाकर रूस इस क्षेत्र में सैन्य घेराबंदी कर रहा है. (फोटो क्रेडिट:Getty Images) रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन के पूर्वी बॉर्डर पर 80 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की तैनाती कर दी गई है. इसके बाद से ही संभावना जताई जा रही है कि रूस यूक्रेन पर कब्जा कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी यूक्रेन में हालात बेहद अस्थिर हैं और जिस हिसाब से यूक्रेन को लेकर एक्शन हो रहा है उससे युद्ध का खतरा काफी बढ़ गया है. (फोटो क्रेडिट:Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












