
यूरोपीय देशों को चीन और रूस ने दिया झटका, ईरान पर फिर प्रतिबंध लगाने की मांग को खारिज किया
AajTak
रूस और चीन ने यूरोपीय देशों द्वारा ईरान पर प्रस्तावित नए प्रतिबंधों को सोमवार को खारिज कर दिया, जिससे ईरान को बड़ी राहत मिली. फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के समूह E3 ने 2015 के परमाणु समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाकर ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ के तहत प्रतिबंधों को लागू करने की कोशिश की थी, लेकिन चीन, रूस और ईरान ने इसे कानूनी रूप से अमान्य करार दिया
ईरान को रूस और चीन की ओर से बड़ा समर्थन मिला है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन और रूस ने सोमवार को यूरोपीय देशों (EU) की ओर से तेहरान पर प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को खारिज कर दिया है. यूरोपीय पाबंदियों के विरोध से ईरान को बड़ी राहत मिली है.
E3 कहे जाने वाले देश, जिसमें फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन शामिल हैं, उन्होंने ईरान पर 2015 के परमाणु समझौते का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हाल में ही ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ के तहत फिर से प्रतिबंध लगाने की पहल की थी. इसके जवाब में चीन, रूस और ईरान के मंत्रियों ने एक संयुक्त पत्र जारी कर कहा कि ये कानूनी सिद्धांत के ख़िलाफ़ है.
क्या था 2015 का परमाणु समझौता?
ईरान के 2015 के परमाणु समझौता को संयुक्त व्यापक कार्य योजना कहा जाता है. इस समझौते में छह देश शामिल हुए, ईरान, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, और जर्मनी. इस समझौते के तहत ईरान पर लगाए वित्तीय पाबंदियों को हटाया गया था और बदल में ईरान परमाणु कार्यक्रम में रोक लगाने की बात कही थी.
हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में इस समझौते से अमेरिका को बाहर कर लिया था. जिसके बाद ईरान ने समझौते में तय यूरेनियम उत्पादन की सीमा तोड़ दी.
यह भी पढ़ें: 'मिडिल ईस्ट का युद्ध हमारे यहां...', ईरान पर क्यों भड़का ऑस्ट्रेलिया? राजदूत को निकाला

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











