
यूरोपीय देशों के इस फैसले से बैकफुट पर पाकिस्तान, अब दे रहा सफाई
AajTak
कारोबार के लिए दी गई वरीयता पर समीक्षा करने के यूरोपीय यूनियन के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को यूरोपीय संघ के सांसदों से कहा कि किसी भी सशस्त्र या दबाव समूह को सरकार की नीति को चुनौती देने और निर्देशित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कारोबार के लिए दी गई वरीयता पर समीक्षा करने के यूरोपीय यूनियन (संसद) की तरफ से प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद पाकिस्तान ने सफाई दी है. पाकिस्तान में बढ़ते धार्मिक कट्टरपंथ और ईंशनिंदा कानूनों के खिलाफ यूरोपीय यूनियन ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया था. प्रस्ताव में यूरोपीय देशों में पाकिस्तान को कारोबार करने की मिलने वाली रियायत को खत्म करने की सिफारिश की गई है. लेकिन इस प्रस्ताव से बैकफुट पर आया पाकिस्तान अब सफाई दे रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को यूरोपीय संघ के सांसदों से कहा कि किसी भी सशस्त्र या दबाव समूह को सरकार की नीति को चुनौती देने और निर्देशित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उनकी सरकार ने कट्टरपंथी गुटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. (फोटो-AP) यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति को वर्चुअली संबोधित करते हुए विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा. "हम हाल के विरोध-प्रदर्शनों के बाद कट्टरपंथी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि किसी भी सशस्त्र या दबाव समूह को सरकार को चुनौती देने और सरकार की नीति को निर्देशित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है." (फोटो-ट्विटर/@SMQureshiPTI)
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










