
यूपी STF और दो राज्यों की पुलिस कर रही थी पीछा, ऐसे मारे गए दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों गैंगस्टर
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया. अब इस एनकाउंटर की एक-एक जानकारी सामने आई है. एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया यह मुठभेड़ कैसे हुई. कुख्यात अपराधी रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण को पहले पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी.
उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को स्पेशल टास्क फोर्स यानी की एसटीएफ ने बुधवार को गाजियाबाद में मार गिराया. अब इस एनकाउंटर को लेकर एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा ने आज तक को बताया कि आखिर ये मुठभेड़ कैसे हुई. इस एनकाउंटर को यूपी एसटीएफ, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया.
इस मुठभेड़ को लेकर यूपी एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया, 'यह पूरी कार्रवाई टीम वर्क और गहन इंटेलिजेंस पर आधारित थी, दिल्ली, हरियाणा और यूपी की पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी और लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी. सीसीटीवी फुटेज, इंटेलिजेंस इनपुट और उनके पुराने रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई, इसी दौरान एजेंसियों को जानकारी मिली कि गोलीबारी करने वाले दोनों बदमाश हरियाणा के सोनीपत और रोहतक के रहने वाले थे.
एएसपी ने बताया कैसे हुआ एनकाउंटर
यूपी एसटीएफ एएसपी मिश्रा ने आगे बताया, 'इनपुट मिला कि रोहतक के रविंद्र उर्फ कल्लू और सोनीपत के अरुण बरेली के पास पहुंचने वाले हैं, पुलिस ने पहले से जाल बिछाया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की. मिश्रा ने आगे कहा कि पुलिस के पकड़ने के प्रयास के दौरान दोनों ने पुलिस को ही चुनौती देते हुए फायरिंग शुरू कर दी, इसके जवाब में एसटीएफ ने भी फायरिंग शुरू की और गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हालांकि इस मुठभेड़ में पुलिस के चार जवान भी घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों कुख्यात अपराधी रोहित गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य थे और कई मामलों में वांछित थे.
एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से क्या-क्या मिला

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








