
यूपी: 20 दिसंबर के बाद बांटे जाएंगे फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन, इन कोर्सेज़ के छात्रों को मिलेगा लाभ
AajTak
UP Free Smartphone Tablet Scheme: जानकारी के अनुसार, टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण का काम 20 दिसंबर के बाद शुरू होगा. इससे पहले नवंबर के अंतिम सप्ताह में वितरण का काम शुरू होना था पर इसमें कुछ देरी हो गई.
UP Free Smartphone Tablet Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का काम शुरू करने जा रही है. जानकारी के अनुसार, टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण का काम 20 दिसंबर के बाद शुरू होगा. इससे पहले नवंबर के अंतिम सप्ताह में वितरण का काम शुरू होना था पर इसमें कुछ देरी हो गई. राज्य सरकार हर जिले के 1 हजार स्टूडेंट्स को टैबलेट देने जा रही है. ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट इस योजना का लाभ ले पाएंगे.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











