
यूपी: हेडमास्टर और शिक्षक स्कूल में पी रहे थे शराब, Video हुआ वायरल
AajTak
Jalaun News: यूपी के जालौन जिले में स्कूल में शराब पीने वाले टीचरों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है. ये सभी स्कूल टाइम में ही क्लास रूम में शराब और सिगरेट पी रहे थे. जिसका वीडियो वायरल हो गया.
UP News: यूपी के जालौन जिले में स्कूल में शराब पीना हेड मास्टर और एक शिक्षक को भारी पड़ गया. वायरल वीडियो में दिख रहे इन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. यह पूरा मामला जालौन के रामपुरा ब्लॉक के धरमपुरा गांव का है. वायरल वीडियो में शिक्षकों को क्लास रूम में शराब और सिगरेट पीते हुए देखा गया. जब बीएसए ने मामले में जांच कराई तो यह वीडियो सही पाया गया.
वायरल वीडियो में है क्या दिखता वीडियो में पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर अशोक कुमार और सहायक अध्यापक शैलेंद्र उर्फ शीपू विद्यालय समय में ही शराब की बोतल खोलकर महफिल जमाए हुए हैं. उसी समय किसी ने पूरा वाकया किसी ने मोबाइल में कैद कर कई जगह शेयर कर दिया.
अध्यापकों के शराब पीने की घटना से जुड़े तीन वीडियो क्लिप हैं. पहली क्लिप में हेडमास्टर अशोक कुमार और सहायक अध्यापक शराब पीते दिख रहे हैं. इस दौरान सिगरेट, प्याज और नमकीन जैसा समान भी टेबल पर रखा दिखाई दे रहा है. दूसरी क्लिप में अध्यापक नशे में धुत सड़क पर पड़े हुए दिखते हैं तो वहीं तीसरी क्लिप में स्कूल में तैनात अध्यापक हरिओम अपनी पुरानी गैरहाजिरी के साइन एक ही दिन करते देखे जा रहे हैं.
शराब पीने वाला टीचर हुआ सस्पेंड वहीं, इस पूरे प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है. इसके बाद उन्होंने तत्काल रूप से वायरल वीडियो की जांच कराई जो सही पाया गया. बीएसए ने बताया कि वीडियो में शिक्षक शराब का का सेवन करते नजर आ रहे हैं. इन सभी तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही एक जांच कमेटी भी बैठा दी गई है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










