
यूपी से 11 बोरियों में लाया जा रहा था कफ सिरप, पुलिस ने पकड़ा तो निकली 5 लाख की नशीली दवा
Zee News
रीवा जिले में तराई छेत्र की अतरैला पुलिस के हाथ नशीले सिरप का जखीरा लगा है.पुलिस ने नाकाबंदी कर यूपी से आ रही ग्यारह बोरियों में बंद लगभग पांच लाख रुपये की नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरिफ्तार किया है.
संजय लोहानी/रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तराई छेत्र की अतरैला पुलिस के हाथ नशीले सिरप का जखीरा लगा है.पुलिस ने नाकाबंदी कर यूपी से आ रही ग्यारह बोरियों में बंद लगभग पांच लाख रुपये की नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरिफ्तार किया है. जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.
बता दें कि रीवा जिले में एसपी नवनीत भसीन के निर्देशन के बाद लगातार अवैध मादक पदर्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम नें पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार की रात अतरैला थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि उत्तरप्रदेश से नशीले कफ सिरप लाये जा रहे हैं. यह नशीली सिरप यूपी इलाहाबाद से अतरैला थाना होकर मनगवां के लिए लाई जा रही थी. जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








