
यूपी: सुसाइड से पहले IPS प्राची पर युवक ने लगाया था प्रताड़ना का आरोप, ऑडियो वायरल
AajTak
लखनऊ में विशाल सैनी सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. गुरुवार को विशाल सैनी के परिजन थाने में एफआईआर लिखवाने पहुंचे थे परिजनों ने आईपीएस प्राची सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और जांच की मांग की है.
लखनऊ में विशाल सैनी सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. गुरुवार को विशाल सैनी के परिजन थाने में एफआईआर लिखवाने पहुंचे थे. परिजनों ने आईपीएस प्राची सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और जांच की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को विशाल सैनी नाम के युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था. इस दौरान एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें नॉर्थ जोन में तैनात आईपीएस प्राची सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे और यह कहा था कि उसकी जिंदगी प्राची सिंह की वजह से बर्बाद हो गई. वह निर्दोष था, उसको जेल भेज दिया गया हालांकि जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे और जांच में आईपीएस प्राची सिंह को क्लीन चिट दे दी गई थी. गुरुवार को विशाल सैनी के परिजनों ने थाने पहुंचकर आईपीएस प्राची सिंह के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा लिख कर कार्रवाई की बात कही. हालांकि इस दौरान लोगों ने यह भी कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच हो हालांकि पुलिस ने अभी इसमें कोई मुकदमा नहीं लिखा है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










