
यूपी: सीएम के ट्विटर हैंडल से गलत वीडियो डालने पर हुए ट्रोल, बाद में डिलीट किया ट्वीट
AajTak
दरअसल लेखपाल की भर्ती में पारदर्शिता की तारीफ करते हुये दुर्गेश चौधरी नाम के अधिकारी ने सीएम की तारीफ की थी. जिसे ट्वीट किया गया था. लेकिन वास्तव में ये वीडियो पिछली सरकार के दौरान हुई भर्तियों के बारे में बताने के लिये बनाया गया था.
सोशल मीडिया पर इन दिनों जितनी जल्दी प्रसिद्धी मिलती है, उतनी ही जल्दी किसी की भद्द भी पीटती है. यानी कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसा ही हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक गलत ट्वीट किया गया. थोड़ी ही देर में वह ट्वीट वायरल हो गया और विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया. फिर क्या था सीएम की सोशल मीडिया टीम ने आनन फानन में उस ट्वीट को डिलीट किया. स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अनेकों कारीगरों को भी रोजगार से जोड़ने में लखनऊ निवासी श्रीमती नेहा सिन्हा जी को सक्षम बनाने में प्रदेश सरकार के MSME विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आप भी सुनें उनका अनुभव... pic.twitter.com/SBxch9hRXT दरअसल लेखपाल की भर्ती में पारदर्शिता की तारीफ करते हुये दुर्गेश चौधरी नाम के अधिकारी ने सीएम की तारीफ की थी. जिसे ट्वीट किया गया था. लेकिन वास्तव में ये वीडियो पिछली सरकार के दौरान हुई भर्तियों के बारे में बताने के लिये बनाया गया था. इसलिए वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ही ट्विटर हैंडल पर वीडियो ट्रोल होना शुरू हो गया.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










