
यूपी: सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा में कहा 'कफन चोर'
AajTak
लखनऊ विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार भी इस बजट पर कुछ नहीं बोला. पिछला अनुपूरक बजट ही सरकार खर्च नहीं कर पाई, ऐसे में नए बजट की आवश्कता नहीं है. हमें लगता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है.
लखनऊ विधानसभा में शुक्रवार को अनुपुरक बजट पर चर्चा की जा रही थी. इसमें विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी अनुपुरक बजट पर अपने विचार रख रहे थे. राम गोविंद चौधरी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अनुपुरक बजट की कोई ज़रूरत ही नहीं थी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











