
यूपी: शुक्रवार की हिंसा के बाद अब तक 229 लोग गिरफ्तार, नूपुर शर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे लोग
AajTak
यूपी पुलिस ने अलग-अलग शहरों में हुई हिंसा के मामले में अब तक 229 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रयागराज में सबसे ज्यादा 70 गिरफ्तारियां हुई हैं.
नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. हिंसक प्रदर्शन के इस मामले में यूपी पुलिस अब एक्शन में आ गई है. यूपी पुलिस ने अलग-अलग शहरों में हुई हिंसा के मामले में अब तक 229 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
सबसे ज्यादा 70 गिरफ्तारियां प्रयागराज में हुई हैं. यूपी पुलिस ने सहारनपुर में 48, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. शुक्रवार के दिन भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रयागराज में एक दिन पहले हुई हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है. पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है. हिंसा प्रभावित खुल्दाबाद और करेली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैट्रोलिंग बढ़ा दी है. पुलिस ने उपद्रवियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी तेज कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं.
प्रयागराज के खुल्दाबाद और करेली थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस की टीमें उपद्रवियों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी हैं. पुलिस प्रशासन ने हालात पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण होने का दावा किया है. गौरतलब है कि शुक्रवार के दिन भड़की हिंसा में प्रयागराज काफी प्रभावित रहा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











