
यूपी में BJP की सियासत पर आलाकमान की दस्तक, बड़ी कार्रवाई के संकेत?
AajTak
बीएल संतोष के पहले संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी 2 दिन तक उत्तर प्रदेश में संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं को टटोलकर जा चुके हैं. उससे भी पहले की बात करें तो दिल्ली में यूपी बीजेपी के संगठन के बड़े नेता सुनील बंसल संगठन महासचिव बीएल संतोष और जेपी नड्डा की भी आपस की चर्चा हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 दिनों तक जमे बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने जब पार्टी और सरकार की कुंडली खंगाली तो यूपी बीजेपी में भूचाल आ गया. हालांकि एक हलचल के बाद फिलहाल खामोशी है. माना जा रहा है कि यह तूफान के पहले की खामोशी है. बीएल संतोष बुधवार को अपनी फीडबैक की रिपोर्ट लेकर दिल्ली चले गए. उनसे पहले बुधवार को ही सुबह की फ्लाइट से बीजेपी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी दिल्ली चले गए, जहां चर्चा अब दिल्ली में होनेवाले आरएसएस की उस बड़ी बैठक की हो रही है जिसमें संघ कई बड़े बड़े मुद्दों पर अपनी राय और फैसला लेगा. बीएल संतोष के पहले संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी 2 दिन तक उत्तर प्रदेश में संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं को टटोलकर जा चुके हैं. उससे भी पहले की बात करें तो दिल्ली में यूपी बीजेपी के संगठन के बड़े नेता सुनील बंसल संगठन महासचिव बीएल संतोष और जेपी नड्डा की भी आपस की चर्चा हो चुकी है. ऐसे में आखिर लगातार चल रही इन मैराथन मीटिंग और लखनऊ के 3 दिनों की बीजेपी के इस मंथन का सियासी मतलब क्या है?क्लिक करें- यूपी: अनाथ बच्चों के वैध संरक्षक का चिन्हांकन करेगी टास्क फोर्स
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











