
यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, नवजात का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था कुत्ता
AajTak
झांसी में लोगों की उस वक्त रूह कांप गई जब उन्होंने कुत्ते को नवजात का शव मुंह में दबाए देखा. आनन-फानन लोगों ने उसे छुड़ाया. इसके बाद पता चला कि कुत्ते ने उसका एक पैर खा डाला है. दिल दहला देने वाली इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
यूपी के झांसी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मेडिकल कॉलेज के पास आवारा कुत्ते ने नवजात को शिकार बना डाला. उसका पैर खाने के बाद शव को मुंह में दबाकर घूम रहा था. ये मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई.
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार को एक कुत्ता नवजात बच्ची के शव को नोंच रहा था. बच्ची का एक पैर खाने के बाद कुत्ता शव को मुंह में दबाकर घूम रहा था. इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ी. लोगों ने किसी तरह नवजात के शव को कुत्ते से छुड़ाया.
शव को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया
स्थानीय लोगों की माने तो कुत्ते ने पहले बच्ची के शव को नोंचा. फिर एक पैर भी खा गया. इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर कुत्ते पर पड़ी. उन्होंने शव को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
3-4 दिन पहले हुआ था जन्म
बच्ची की नाभी पर एक नीले रंग का टैग और पैर में स्याही से निशान लगा हुआ है. इससे मालूम होता है कि बच्ची का जन्म 3 या 4 दिन पहले ही हुआ है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











