
यूपी में तेज बारिश से हाल बेहाल, येलो अलर्ट के बाद कई जिलों में आज भी बंद रहेंगे स्कूल
AajTak
यूपी में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है. राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है. घर ढहने की घटनाएं बढ़ रही हैें. कई शहरों में जलभराव की स्थिति हो गई है. शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.
यूपी-एनसीआर में शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई. पिछले तीन दिनों से रह-रहकर हो रही बारिश से कई जिलों में जलभराव हो गया है.
वहीं बारिश को देखते हुए नोएडा, उन्नाव, सीतापुर, फर्रखाबाद, इटावा, अलीगढ़ और मेरठ में शनिवार को भी पहली कक्षा से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. आज भी जिले में सभी स्कूलों को बंद रखा गया था. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसी अलर्ट के चलते की स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
नोएडा की आम सड़कों के अलावा सरकारी बिल्डिंगों और न्यायालय में भी पानी भर गया है. गौतमबुद्धनगर जिला कलेक्ट्रेट का जलजमाव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग हाथों में चप्पल-जूते लेकर पानी में घुसकर निकल रहे हैं.
प्रयागराज: बिजली गिरने से 3 की मौत, मस्जिद क्षतिग्रस्त
प्रयागराज में मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. इसके अलावा आकाशीय बिजली करछना इलाके में एक पेड़ पर गिरी.
बहादुरगंज इलाके की बड़ा दारा की शाही मस्जिद के गुंबद पर बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया. कीडगंज इलाके के एक मकान पर बिजली गिरी. हालांकि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







