
यूपी में आज शपथ लेंगे CM योगी समेत सभी विधायक, 29 मार्च को अध्यक्ष का चुनाव
AajTak
Uttar Pradesh News: विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिये चार वरिष्ठ विधायकों को नियुक्त किया गया है. इसमें वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा और माता प्रसाद पांडेय का नाम है.
उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली जीत के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. योगी के शपथ ग्रहण के बाद आज अब सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. नवनिर्वाचित प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा के सभा मंडप में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को शपथ दिलाई जाएगी. शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी कर सभी विधायकों को इसकी सूचना दे दी गई है.
403 विधायकों की शपथ ग्रहण को लेकर प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा और माता प्रसाद पांडेय नियुक्त किये गए हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा. वहीं शपथ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे विधान सभा में मीडिया को भी संबोधित करेंगे.
सबसे पहले सीएम योगी लेंगे विधायक पद की शपथ
विधायकों को शपथ ग्रहण कराए जाने के कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. इसमें सबसे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ विधायक के तौर पर शपथ लेंगे. इसके बाद एक एक कर सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.
18वीं विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को
विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा. इसको लेकर सोमवार दोपहर दो बजे से पहले तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 29 मार्च को दोपहर तीन बजे विधान सभा मंडप में चुनाव होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









