
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: BJP की सहयोगी पार्टी अपना दल का बेहतरीन प्रदर्शन, 14 में से 9 सीटें जीतीं
AajTak
अपना दल(एस) के प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि,अपना दल(एस)ने यूपी में 14 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे,और जिसमें से 9 सीटों पर अपना दल सोनेलाल के उम्मीदवारों ने फतेह हासिल की.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (Apna Dal) ने यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने इस चुनाव के लिए अपना दल को 14 सीटें थीं, उसमें से अब 9 पर अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है. इस प्रदर्शन से अपना दल के कार्यकर्ता भी खासा उत्साहित हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











