
यूपी बोर्ड: 12वीं की परीक्षा भी होगी निरस्त, 10वीं की तरह विद्यार्थी किये जाएंगे प्रोन्नत
AajTak
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की घोषणा. योगी सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से हाइस्कूल के 29.94 लाख तथा इंटरमीडिएट के 26.10 लाख परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे.
विद्यार्थी व शिक्षक के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति चिंता के क्रम में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा आज उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा की गई. कोविड-19 वायरस के संक्रमण से फैली हुई महामारी के कारण उत्पन्न हुयी असाधारण परिस्थितियों में व्यापक छात्र-शिक्षक हित में तथा सत्र नियमित करने के दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2021 में निर्धारित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी गयी है. इस निर्णय से कक्षा-12 के 26,10,316 छात्र/छात्राएं लाभान्वित होंगे. उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश निरन्तर छात्र हित में कार्यवाही कर रहा है. उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है जिसमें गत वर्ष 2020 के जुलाई माह में ही कोरोना महामारी के कारण पठन-पाठन में हो रहे व्यवधान के दृष्टिगत पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक की कमी कर दी गई थी. माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पिछले वर्ष के लॉकडाउन से ही ऑनलाइन पठन-पाठन के साथ साथ दूरदर्शन, स्वयं प्रभा चैनल, ई-विद्या चैनल, वर्चुअल स्कूल तथा यूट्यूब एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के ई-ज्ञानगंगा के माध्यम से बच्चों का पठन-पाठन सुनिश्चित किया गया है. इसके साथ ही 29 लाख से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुप प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्रों के बनाये गये तथा पठन-पाठन की नियमित अनुश्रवण व्यवस्था बनायी गयी. परीक्षा की अवधि गत वर्ष से ही 15 दिन में सीमित कर दी गई थी तथा इस वर्ष सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










