
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इतने छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, पिछले साल के मुकाबले कम रहे आंकड़े
AajTak
यूपी बोर्ड 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल में 27 लाख 40 हजार 151 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 26 लाख 98 हजार 446 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसी पहले हुई परीक्षा में 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29 लाख 47 हजार 311 हाई स्कूल के लिए और 25 लाख 77 हजार 997 इंटरमीडिएट के लिए छात्र पंजीकृत थे.
एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा यूपी बोर्ड 2025 के लिए छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. इस परीक्षा में 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल कम छात्र एग्जाम के लिए पंजीकृत हुए है.
यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में हाईस्कूल में 27 लाख 40 हजार 151 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 26 लाख 98 हजार 446 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसी पहले हुई परीक्षा में 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29 लाख 47 हजार 311 हाई स्कूल के लिए और 25 लाख 77 हजार 997 इंटरमीडिएट के लिए छात्र पंजीकृत थे.
सख्ती के चलते कई ने छोड़ी थी परीक्षाएं
माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की सख्ती के चलते कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी और परीक्षा से अनुपस्थित रहे थे. यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान क्लास रूम में सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी और तमाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम किये थे जिसके चलते छात्रों में डर या अन्य वजहों से परीक्षा नहीं दी थी. इस बार भी इसी तर्ज पर ये परीक्षाएं होंगी.
9वीं और 11वीं में भी हुआ रजिस्ट्रेशन
इस बार 9वीं और 11वीं में रजिस्ट्रेशन की प्रकिया 20 सितंबर को पूरी कर ली गई थी. 9वीं में 29 लाख 22 हजार 188 और 11वीं में 25 लाख 09 हजार 497 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 वेरिफिकेशन प्रोसेस के पूरा होने के बाद आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












