
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, दो चरणों में होंगे एग्जाम
AajTak
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न की जाएंगी. हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर होंगी.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने इंटरमीडिएट 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी.
पहले चरण की परीक्षाएं 23 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित होंगी. इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी.
दूसरे चरण की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से 8 फरवरी 2025 के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी.
यूपी बोर्ड ने परीक्षा शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित करने का फैसला किया है. साथ ही, सभी परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी.
हाईस्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह प्रोजेक्ट कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर आयोजित होंगी. व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को जानकारी उनके अग्रसारण केंद्रों के प्रधानाचार्य से मिलेगी.
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












