
यूपी पुलिस में छाए फैमिली मैन के 'चेल्लम सर', मनोज बाजपेयी ने कहा 'रॉकस्टार'
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी सीरीज के चेल्लम सर की प्रशंसा करते हुए एक मजेदार ट्विस्ट शेयर किया है. यूपी पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 को चेल्लम सर बताया है. अब यूपी पुलिस के इस ट्वीट पर मनोज बाजपेयी ने रिस्पॉन्ड किया है.
द फैमिली मैन 2 के किरदार चेल्लम सर की खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग चेल्लम सर की तुलना गूगल, वीकिपीडिया और एनसाइक्लोपीडिया से कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी सीरीज के चेल्लम सर की प्रशंसा करते हुए एक मजेदार ट्विस्ट शेयर किया है. यूपी पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 को चेल्लम सर बताया है. अब यूपी पुलिस के इस ट्वीट पर मनोज बाजपेयी ने रिस्पॉन्ड किया है. Chellum sir is a Rockstar!!! 😂😂 यूपी पुलिस ने लिखा- 'UP 112, 24/7 समाधान हर फैमिली की समस्याओं के लिए, हर मौसम का हेल्पलाइन, हर सीजन में सच्चा रक्षक.' इसी के साथ एक कटिंग शेयर की जिसमें चेल्लम सर की तस्वीर मध्य में और उनके ऊपर 112 हेल्पलाइन नंबर दिया गया है. यह ट्विस्ट मनोज बाजपेयी को काफी पसंद आया. उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'चेल्लम सर रॉकस्टार हैं.'
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










