
यूपी पंचायत चुनाव: राम की नगरी में भाजपा धराशायी, सपा ने जीती 40 में से 24 सीटें
AajTak
उत्तर प्रदेश में 4 चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. भारी तैयारियों के बावजूद पंचायत चुनाव में भाजपा शुरुआत से रुझानों में लड़खड़ाने लगी है.
उत्तर प्रदेश में हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इसे लिटमस टेस्ट की तरह देखा जा रहा है. इस लिटमस टेस्ट में कुछ रुझान ऐसे आ रहे हैं, जो कहीं ना कहीं चौंकाने वाले हैं- योगी सरकार में राम मंदिर का कार्य शुरू हो जाना विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा था और न केवल अयोध्या में बल्कि यूपी में बीजेपी को इसके जरिए वोटों में बढ़ोत्तरी की पूरी उम्मीद थी. परंतु, पंचायत चुनाव के रुझानों में कुछ और ही तस्वीर नजर आ रही है. राम नगरी अयोध्या में 40 में से 24 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी केवल 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जनपद की 14 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं. हालांकि अभी रुझान और नतीजे आने में कई घंटे तक बाकी हैं, पर यह तस्वीर भाजपा की चिंता बढ़ा सकती है. उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों के पूरे नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. आज भी इनके लिए गिनती चल रही है. 3050 जिला पंचायतों में से 702 पर बीजेपी आगे चल रही है. सपा 504 पर, तो बसपा 132 पर बढ़त लिए है. वहीं, कांग्रेस 62 सीटों के साथ आगे है, जबकि अन्य 608 के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि ये सूत्रीय आंकड़े हैं और निर्वाचन आयोग ने अभी आंकड़े जारी नहीं किए हैं. तो वहीं, पश्चिमी यूपी के रुझान यह इशारे कर रहे हैं कि बीजेपी ने किसान आंदोलन के बाद अपना काफी कुछ खो दिया है. जानकारी के मुताबिक बागपत की ज्यादातर सीटों पर आरएलडी आगे चल रही है और बीजेपी काफी पीछे है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










