
यूपी पंचायत चुनावः महाराजगंज में बीजेपी के खिलाफ उतरी हिंदू युवा वाहिनी
AajTak
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं. बीजेपी ने हाल ही में अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है. इसमें महाराजगंज पंचायत चुनाव के लिए हिंदू युवा वाहिनी के एक भी कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया गया है. इससे नाराज होकर हिंदू युवा वाहिनी ने बीजेपी के खिलाफ भी लड़ने का फैसला किया है. वहीं इस चुनाव में पहली बार हुआ है जब यहां के सांसद पंकज चौधरी का परिवार भी नहीं उतर रहा है.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में महाराजगंज पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के नाम भी थे. लिस्ट जारी होते ही दो तरह के विवाद खड़े हो गए हैं. पहला तो ये कि इस लिस्ट में महाराजगंज से हिंदू युवा वाहिनी के किसी कार्यकर्ता का नाम नहीं है, जिस वजह से उनमें नाराजगी बढ़ गई है. हिंदू युवा वाहिनी का कहना है कि वो चुनाव लड़ेंगे, चाहे सामने बीजेपी का उम्मीदवार ही क्यों न हो. और दूसरा ये कि पहली बार महाराजगंज में यहां के सांसद पंकज चौधरी के परिवार से कोई जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ेगा. हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय का कहना है कि चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की सूची हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय को सौंपी गई थी. भाजपा की लिस्ट जारी हो गई है. इसमें हमारे कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया गया है. ऐसे में हम सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे. विरोधी खेमे में जो भी प्रत्याशी होंगे उनका डटकर मुकाबला किया जाएगा. चाहे वो भाजपा के ही प्रत्याशी क्यों ना हों.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











