
यूपी: दो मुंह, दो कान और चार आंखों वाले बछड़े ने लिया जन्म, देखने के लिए लगी भारी भीड़
AajTak
बछड़े की खासियत ये है कि उसे दो मुंह, दो कान और चार आंखें हैं और बछड़ा फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ्य है. चंदौली के बरहुली गांव में अरविंद यादव के घर इस बेहद खास बछड़े ने जन्म लिया है.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में कुदरत का अजीब करिश्मा देखने को मिला है. वहां एक गांव में दो सिर वाले बछड़े ने जन्म लिया है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. अब तो वहां दूर-दूर से लोग दो सिर वाले बछड़े को देखने के लिए पहुंचने लगे हैं. इस बछड़े की खासियत ये है कि उसे दो मुंह, दो कान और चार आंखे हैं और बछड़ा फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ्य है. चंदौली के बरहुली गांव में अरविंद यादव के घर इस बेहद खास बछड़े ने जन्म लिया है. अरविंद यादव के मुताबिक गाय ने रविवार की सुबह एक बछड़े को जन्म दिया. लेकिन जब उनके परिजनों ने इस बछड़े को देखा तो हैरान रह गए क्योंकि बछड़े के दो सिर थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












