
यूपी छोड़ने के बयान पर मुनव्वर राणा को BJP का जवाब- दूसरा राज्य ढूंढ लें, योगी की वापसी तय
AajTak
मुनव्वर राना ने हाल ही में कहा था कि यूपी में अगर योगी आदित्यनाथ फिर से CM बने तो मैं राज्य छोड़ दूंगा और ये भी मान लूंगा की ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नही है. मुनव्वर राना ने ओवैसी की पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने पर कहा कि भाजपा और AIMIM दोनों एक दूसरे के खिलाफ सिर्फ दिखाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं.
मशहूर शायर मुनव्वर राणा के योगी की वापसी पर उत्तर प्रदेश छोड़ने वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, मुनव्वर राणा को दूसरा शहर या राज्य ढूंढ लेना चाहिए, क्योंकि 2022 में योगी की ही वासपी होगी. त्रिपाठी ने कहा, राणा सियासत में मजहबी रंग घोलने का काम कर रहे हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











