
यूपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना... 36 घंटे में 4 राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान चार राज्यों के पांच शहरों रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर में लगभग दर्जनभर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वह इस दौरान 50,000 करोड़ रुपये की लगभग 50 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों के दौरे पर होंगे. ये चार राज्य छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान हैं. इस दौरान पीएम मोदी 36 घंटों के भीतर चार राज्यों के पांच शहरों में दर्जनभर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इस दौरान वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से लेकर कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान चार राज्यों के पांच शहरों रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर में लगभग दर्जनभर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वह इस दौरान 50,000 करोड़ रुपये की लगभग 50 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
छत्तीसगढ़ से होगी दौरे की शुरुआत
पीएम मोदी सबसे पहले सात जुलाई को दिल्ली से रायपुर का दौरा करेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस दौरान रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के छह लेन परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी. इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गोरखपुर जाएंगे, जहां वह गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे.
संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पहुंचेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी गोरखपुर से अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, जहां वह कई मुख्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. पीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को सोन नगर से जोड़ने वाले कॉरिडोर को भी जनता को समर्पित कर देगे. वह राष्ट्रीय राजमार्ग-56 (वाराणसी-जौनपुर) के चार लेन को चौड़ा करने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ वह मणिकर्णिका घाट और हरिशचंद्र घाट के रेनोवेशन परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











