
यूपी चुनाव से पहले RSS में बड़ा बदलाव, बीजेपी के साथ समन्वय का काम देखेंगे अरुण कुमार
AajTak
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस में बदलाव किया गया है. अब बीजेपी के साथ समन्वय का काम अरुण कुमार देखेंगे.
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले आरएसएस (RSS) में बड़ा बदलाव किया गया है. सूत्रों के अनुसार, अब बीजेपी के साथ समन्वय का काम सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार (Arun Kumar) देखेंगे. इसके साथ ही राजनैतिक संपर्क की जिम्मेदारी भी अरुण कुमार को दी गई है. अरुण कुमार से पहले कृष्ण गोपाल (Krishna Gopal) आरएसएस से बीजेपी में समन्वय और राजनैतिक संपर्क का काम देखते थे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











